Search

 
 
 

पलामू: सतबरवा में सियार ने आधा दर्जन लोगों को काटा, एंटी रेबीज मिलने में हुई परेशानी

 
Satbarwa (Palamu) :  शनिवार की रात करीब 8 बजे दुलसुलमा में शियार ने आधा दर्जन लोगों को काट कर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों ने घेर कर शियार को मार दिया. रविवार को मनिका सीएचसी में सभी को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया. जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे एक शियार ने सबसे पहले दुलसुलमा में महेंद्र होटल में काम कर रहे मजदूर बशंत 55 वर्ष को काटा, लोगों ने हल्ला किया तो टायर दुकानदार एमरोज 25 वर्ष को काट लिया. इसके बाद पास ही खड़े ट्रक के खलासी को शिकार बनाया. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बबन सिंह 35 वर्ष, उसके पुत्र करण सिंह 12 वर्ष और रामघाट के रोहित कुमार 25 वर्ष को काट कर जख्मी कर दिया. सतबरवा में एंटी रैबीज इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं है. जरूरत पड़ने पर लोग 25 किमी दूर मेदिनीनगर या फिर लातेहार जिला के मनिका जाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/jansuraj-will-field-40-women-in-the-assembly-elections/">बिहार

विस चुनाव में जनसुराज 40 महिलाओं को उम्मीदवार बनाएगीः पीके
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही