Ranchi/Palamu : पलामू जेल के कैदी अजय चौधरी की रिम्स में आज सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. अजय चौधरी पर बीते 26 मार्च को (होली के दिन) अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने अरोप था. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजय चौधरी को 28 मार्च को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. वह 28 मार्च से पलामू सेंट्रल जेल में बंद था. अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे रिम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
पलामू जेल के कैदी की रिम्स में मौत, चचेरे भाई की गोली मारकर की थी हत्या
Last Updated: Apr 08, 2024 12:00 AM (IST)