Search

पलामू : झारखंड सरकार की मुफ्त बिजली घोषणा मात्र छलावा है - संजय कुमार सिंह

Hussainabad ( Palamu) : झारखंड सरकार द्वारा मुफ्त बिजली की घोषणा पर भाजपा  के वरिष्ठ नेता और किसान ब्रिगेड के संरक्षक कर्नल संजय कुमार सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे लेकर मुख्यमंत्री के नाम महा प्रबंधक सह मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति क्षेत्र मेदिनीनगर को एक पत्र सौंपा है. उन्होंने कहा है कि यह योजना सिर्फ जनता को खुश करने  के लिए झूठा वादा और छलावा है. उन्होंने कहा है कि झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अगस्त 2022 में सौ यूनिट मुफ्त बिजली योजना लागू की थी, फिर वर्तमान मुख्यमंत्री ने पच्चीस यूनिट बढ़ाते हुए 125 यूनिट की. अब उसे दो सौ यूनिट करने जा रहे हैं. इस योजना को अभी तक धरातल पर कार्यान्वित नहीं किया गया है. जब तक सभी उपभोक्ताओं का बिजली मीटर ठीक कर मासिक बिल निर्गत नहीं किया जाएगा तब तक यह योजना वोट के लिए झूठा वादा और छलावा नजर आता है.

जपला के सहायक विद्युत अभियंता को हटाने की मांग

कर्नल संजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के नामं सौंपे पत्र की प्रतिलिपि  प्रतिलिपि सीएमडी, जीएम और सभी अधिनस्थ पदाधिकारियों को भी दी है.  उन्होंने  सभी उपभोक्ताओं के मीटर को ठीक कर विभाग द्वारा नियुक्त ऊर्जा मित्र को सक्रिय कर सभी घरों को मासिक बिल प्रस्तुत करने का आग्रह किया है. इसके अलावा उन्होंने विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जपला के सहायक विद्युत अभियंता (एसडीओ) राम प्रसाद महतो को वहां से हटाने का भी मांग की है. उन्होंने कहा कि जपला में पदस्थापित सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो ने जब से पदभार ग्रहण किया है तब से विद्युत विभाग कार्यालय जपला में इनकी उपस्थिति बहुत कम देखने को मिलती है.  जिसके कारण ऑनलाइन संबंधित कार्य नहीं हो सकते हैं. इसलिए यहां के सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं के कार्यालय संबंधित कार्य लंबित हैं. मौके पर बद्रीनारायण सिंह सत्यनारायण यादव संतोष राम राजकुमार प्रजापति चन्द्र भूषण सिंह सुभाष कुमार और मनोहर सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-arrested-with-80-bullets-from-ananya-apartment-of-steel-gate/">धनबाद

: स्टील गेट के अनन्या अपार्टमेंट से 80 गोली के साथ युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//