Search

 
 
 

पलामू : बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता पर JMM ने बोला हमला, कहा- विधायक मानसिक रुप से बीमार

 
Palamu: पलामू में झामुमो के सचिव सन्नू सिद्धिकी ने पांकी विधायक शशि भूषण मेहता पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि शशि भूषण मेहता मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं. जिसकी वजह से वो अनर्गल बयान दे रहे है. साथ ही धर्म स्थलों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है. आने वाले चुनाव में उन्हें जनता सबक सिखायेगी. बता दें कि झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता ने सवाल उठाया कि सरकार इस बात की जांच कराए कि आखिर मस्जिद के अंदर पत्थर और पेट्रोल बम कैसे आए. जब वे सदन में अपनी बात रख रहे थे तब जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने इसका विरोध भी किया था. वहीं जेएमएम के नेताओं ने विधायक के बयान को असंवेदनशील बताया है. वहीं मंत्री आलमगीर आलम ने इन मामले को लेकर कहा कि ये मामला संज्ञान में है. सरकार इस मामले में अपने स्तर से जांच करायेगी. इसे भी पढ़ें: बजट">https://lagatar.in/budget-session-3rd-supplementary-budget-4546-crore-27-lakh-presented-proceedings-adjourned-till-2-pm/">बजट

सत्र : 4546 करोड़ 27 लाख का तृतीय अनुपूरक बजट पेश, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही