Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : झामुमो ने गरीबों को कंबल और भोजन देकर मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मद‍िन

Palamu : झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन पलामू में धूमधाम से मनाया गया. जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में झामुमो पलामू द्वारा कई कार्यक्रम किए गए. जिला कार्यलाय में केक काटा गया, वहीं सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच कंबल, ब्रेड फल का वितरण किया गया. रानी हॉस्पिटल में मेडिकल कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई. वहीं गुरुजी के लंबे उम्र की कामना की गई. ज‍िले में कई जगह गरीबों के बीच खाद्य सामग्री और कंंबल का व‍ितरण क‍िया गया. जिलाध्यक्ष श्री सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा क‍ि "हमारे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलन के नेतृत्वकर्ता शिबू सोरेन का जन्मदिन हर साल की भांति इस साल भी इस दिन को लोगों की सेवा करते हुए मनाया गया. अलग झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका, उनके संघर्ष और उनके बलिदान को जनता के बीच बताया गया. साथ ही उनके विचारों, जल, जंगल जमीन के महत्व को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. शिबू सोरेन ही झारखंड के असली नेता हैं. उन्होंने अलग झारखंड के लिए लंबा संघर्ष किया है, जिसकी वजह से इन्हें दिशोम गुरु की उपाधि मिली. लंबी लड़ाई लड़कर इन्होंने झारखंड को अलग कराया है. आज झामुमो सरकार में है और उनके बताए रास्ते पर चलकर लगातार जनहित के फैसले ले रही है. दलित, गरीब अल्पसंख्यकों की हितों की रक्षा कर रही है. झामुमो पलामू इकाई ने गुरुजी के स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना की. इसे भी पढ़ें : रोड">https://lagatar.in/ranchi-district-administration-took-out-a-rally-regarding-road-safety-rajya-sabha-mp-mahua-manjhi-flagged-off/">रोड

सेफ्टी को लेकर रांची जिला प्रशासन ने निकाली रैली, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गुरुजी ने हमें अलग झारखंड राज्य का तोहफा दिया :  सन्‍नू 

सचिव सन्नू सिद्धिकी ने कहा क‍ि गुरुजी ने हमें झारखंड राज्य का तोहफा दिया है, उनके त्याग, बलिदान, संघर्ष को लोगों तक पहुंचाने का काम झामुमो पलामू करेगी. आज हेमंत सरकार उनके मार्गदर्शन में झारखंड को सोना झारखंड बनाने के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है. इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य मुन्ना सिन्हा, संजीव तिवारी, चंदन सिन्हा, सुनील तिवारी, मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, रंजन चंद्रवंशी, असफर रब्बानी, पार्टी के वरिष्ठ नेता विभूति सिंह, अविनाश देव, दीपक तिवारी, सन्नी शुक्ला, अभिषेक सिंह, अनुराग सिंह, आशुतोष विनायक, देवानंद भारद्वाज, धर्मेद्र सिंह, डॉ. जशवंत सिंह, छोटू त्रिपाठी, हाजी ललन, इकबाल कुरैशी, नवीन सिन्हा, मन्नत सिंह, कलाम नेता, मुकेश सिंह, महिला मोर्चा सुशीला मिश्रा, दीपू चौरसिया, इकबाल अहमद, रोहित सिंह, नीतिश सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, अधिवक्ता, रामेश्वर सिंह चेरो, बीरबल राम रावत, रमेश कुमार,परवेज आलम, नसीम खान आद‍ि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Happy">https://lagatar.in/happy-birthday-guruji-shibu-soren-turns-79-babulal-marandis-65th-birthday/">Happy

Birthday : 79 के हुए गुरूजी शिबू सोरेन, बाबूलाल मरांडी का 65 वां जन्मदिन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही