Search

 
 
 

पलामूः झामुमो नेता संजीव तिवारी ने मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह का किया समर्थन, पूर्व मेयर पर उठाए सवाल

झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य व झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य संजीव तिवारी ने बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों से जेएमएम समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी पूनम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
 

Medininagar : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है. झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य व झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य संजीव तिवारी ने बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों से जेएमएम समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी पूनम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

 

उन्होंने पूर्व मेयर अरुणा शंकर के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए निगम प्रशासन पर भी निशाना साधा. आरोप लगाया कि निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से रुपए की बंदरबांट की गई. कहा कि पूनम सिंह पूर्व में नगर पालिका का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और उन्हें प्रशासनिक अनुभव है. पूनम सिंह व उनके ससुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.

 

उन्होंने दावा किया कि झामुमो की पूरी जिला कमेटी तन, मन और धन से उनके साथ खड़ी है और इस बार जनता बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी.उन्होंने कहा कि यदि झामुमो समर्थित प्रत्याशी जीतकर आती हैं तो निगम क्षेत्र में समुचित विकास कार्य किए जाएंगे. पानी, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही