Search

 
 
 

पलामू : झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने कांग्रेस नेता के बयान की निंदा की

 
Palamu :  झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एक कांग्रेसी नेता के बयान की कड़ी निन्दा की है. उन्होंने कहा "ज्ञातव्य है कि पिछले 21 मई को झामुमो पलामू की बैठक डाल्टनगंज हुई थी, जिसमें आम कार्यकर्ताओं ने झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नाम को अगले विधानसभा उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया. ये झामुमो पलामू के कार्यकर्ताओं की आंतरिक बैठक थी, जिसमें सदस्यता अभियान और अन्य रणनीति पर चर्चा होनी थी. कार्यकर्ताओं के मन में अपने नेता को ले कर श्रद्धा होती है और ऐसी बातों की चर्चा आम बात है. परंतु झामुमो पार्टी की निजी बैठक को लेकर एक कांग्रेस के नेता का खीझ भरा बयान आना हास्यास्पद है. उनके बयान को सुन कर ऐसा लगता है जैसे वो झामुमो के बढ़ते कद को ले कर मानसिक रूप से विचलित हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fish-sellers-daughter-alisa-became-district-topper-in-inter-science-target-is-to-become-ias/">चाईबासा

: मछली विक्रेता की बेटी अलिसा बनी इंटर साइंस में जिला टॉपर, IAS बनना है लक्ष्य

मेहनत के बल पर मजबूत हो रही झामुमो

उन्होंने कहा कि झामुमो पलामू अपनी मेहनत के बल पर मजबूत हुई है. जिलाध्यक्ष की सही सोच, व्यवहार-कुशल नेतृत्व और सबों को लेकर चलने की वजह से ही हजारों लोग झामुमो में शामिल हुए हैं. इसे देख कर हाथ पर हाथ धरे बैठे नेता की जड़ें हिलना स्वाभाविक है. उन्हे ये सोचना चाहिए कि झामुमो की मजबूती की वजह से ही महागठबंधन का खाता पलामू में खुल पाएगा. 5 में से एक भी सीट गठबंधन के पास नहीं आना नेताजी की विफलता दिखलाती है. इसे भी पढ़ें :टंडवा">https://lagatar.in/tandwa-police-arrested-eight-accused-of-various-scandals/">टंडवा

पुलिस ने विभिन्न कांडों के आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही