Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : अंबेडकर जयंती पर झामुमो ने दिया धरना, संविधान बचाने का आह्वान

Palamu:  झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश पर रविवार को शहर के छः मुहान चौक पर झामुमो ने धरना दिया. झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में संविधान बचाओ, देश बचाओ मुद्दे को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरने पर बैठे. मौके पर भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम का संचालन सचिव सन्नी सिद्दीकी ने किया. झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि धरना का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, उसे रोकना है. उन्होंने कहा कि कैसे कुर्सी पर बैठे दो दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डालने का काम किया गया. केंद्रीय एजेंसियां हेमंत सोरेन के खिलाफ एक भी सबूत नही दिखा पाई है. हेमंत सोरेन जी बेगुनाह हैं और जल्द ही वो रिहा होकर बाहर आएंगे. केंद्र के इशारों पर नाचने वाली एजेंसियां के दिन खत्म होंगे क्योंकि जनता अब संवैधानिक रूप से नरेन्द्र मोदी को हटाकर रहेगी. उन्होंने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघर्ष, सामाजिक स्वतंत्रता, सामाजिक समता, सामाजिक न्याय के पुरोधा भारत रत्न से सम्मानित पूरे भारतवर्ष के लिए एक मिसाल थे. उनके द्वारा लिखे गये संविधान से हमारा देश चल रहा है. हम इसे किसी भी हाल में खत्म नही होने देंगे. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-nishikant-is-busy-creating-mental-pressure-on-opposition-parties-with-the-help-of-social-media/">गोड्डा

: सोशल मीडिया के सहारे विपक्षी दलों पर मानसिक दबाव बनाने में जुटे हैं निशिकांत   

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्य संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष- कमाल खान, रंजन चंद्रवंशी, राकेश सिन्हा, असफ़र रब्बानी, बालकिशुन उरांव, वरिष्ठ नेता- शाहनवाज बबलू, मुन्नवर जमां, अविनाश देव, प्रदीप सिंह, इकबाल एहमद, अनुराग सिंह, नवीन सिन्हा, बबलू सिंह, रिशु अग्रवाल नगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्षा- सुशीला मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष- फजायल अहमद, व्यवसाय मोर्चा अध्यक्ष- दीपू चौरसिया, छात्र मोर्चा सचिव सैयद फैजल, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुमित वर्मन, अल्पसंख्यक कोषाध्यक्ष मन्नत सिंह बग्गा, अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष सोनम राइन, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष देवानन्द, मुकेश चौधरी, रज़िया नियाजी, उर्मिला कुजूर,प्रिया, मधु, शीला, ताज मोहम्मद, वसीद अंसारी, रुहान अब्बास, आर्यन, दीपक तिवारी, दीपेंद्र सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही