Search

 
 
 

पलामू : झामुमो ने शाहपुर में निकाला न्याय मार्च

 
Medininagar: झामुमो ने शनिवार को शाहपुर के वार्ड 32 और 33 में न्याय मार्च निकाला . झामुमो ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तारी हुई केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हुआ. इसके खिलाफ झामुमो ने सभी प्रखंडों के पंचायतों और निगम के वार्डों में न्याय मार्च निकाल रही है. साथ ही सभी चौकों पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया जा रहा है. पलामू झामुमो के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में शाहपुर में न्याय मार्च निकाला. पार्टी नेता ने दावा किया कि आम लोग घरों से बाहर निकल कर झामुमो का समर्थन कर रहे हैं और न्याय मार्च का स्वागत कर रहे हैं. झामुमो के सभी नेता पर्चे बांटते हुए लोगों को भाजपा की सच्चाई को उनके सामने रख रहे हैं. इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-criminals-shot-businessman-admitted-in-mmch/">मेदिनीनगर

: अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोली, MMCH में भर्ती

झामुमो लड़ना जानती है, झुकना नहीं : राजेंद्र सिन्हा

सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि भाजपा चुनाव हारने से और हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से डरती है, यही वजह है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा ने षडयंत्र किया है. आज जनता जान चुकी है कि हेमंत अगर भाजपा के साथ जाते तो उन्हें इस्तीफा नहीं देना पड़ता. झामुमो आंदोलनकारी पार्टी है, ये लड़ना जानती है झुकना नहीं. इस न्याय मार्च में पलामू झामुमो के सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल सिन्हा, मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी, कमाल खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, नगर अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, वरिष्ठ नेता हाजी ललन, संगठन सचिव शाहबाज खान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बबलू चौधरी, मो सायम, संगठन सचिव कृष्ण कन्हैया दुबे, अरविंद चौधरी, संजय चंद्रवंशी, नगर उपाध्यक्ष विशाल सिन्हा, नगर सचिव छोटू त्रिपाठी, रिशु अग्रवाल, इकबाल कुरैशी, राजन कुमार, सुमित सर्राफ, सद्दाम खान, अरुण कुमार, शंभू चौधरी, सोनू कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahibganj-action-against-illegal-lottery-business-one-arrested/">साहिबगंज:

अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही