Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : हेमंत के जेल जाने के कारण ईद नहीं मनाएंगे झामुमो कार्यकर्ता

Palamu: पलामू झामुमो के सचिव सन्नू सिद्दीकी और अन्य मुस्लिम नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि वे लोग इस बार ईद नहीं मनाएंगे. ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के जेल जाने के बाद झामुमो के कार्यकर्ताओं ने इस बार होली भी नहीं मनाई थी जबकि होली मिलन समारोह झामुमो द्वारा आयोजित किया जाता था. सन्नू सिद्धिकी सहित सभी मुस्लिम नेताओं ने ईद नहीं मनाने का निर्णय लिया है. सचिव सन्नू सिद्दीकी ने बताया कि ईद की नमाज पढ़ना फर्ज है. इसलिए ईद की नमाज पढ़ी जाएगी और हमारे नेता हेमंत सोरेन जी की सलामती की दुआ भी की जाएगी. आज पूरे झारखंड वासियों के मन में उदासी है. इसलिए हम सबों ने मिलन समारोह नहीं करने का निर्णय लिया है. लेकिन हेमंत सोरेन जिस दिन जेल से बाहर निकलेंगे उस दिन हम सब होली, दिवाली और ईद एक साथ धूमधाम से मनाएंगे. इसे भी पढ़ें-मुख्य">https://lagatar.in/chief-electoral-officer-did-surprise-inspection-of-many-booths/">मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी ने किया कई बूथों का औचक निरीक्षण

भाजपा पर हेमंत सोरेन को परेशान करने का आरोप

वहीं झामुमो उपाध्यक्ष असफर रब्बानी ने कहा कि हमारे प्रिय नेता आज जेल में हैं और भाजपा द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है. परिवार का एक सदस्य हमारे साथ नहीं है. ऐसे में झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा ईद नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है. वरिष्ठ नेता बबलू शाहनवाज और संगठन सचिव शाहबाज खान ने कहा कि हेमंत सोरेन जी हमारे शान हैं. वो झारखंड के जन लोकप्रिय नेता हैं. हम सब दुख में उनके साथ हैं. ऐसे में ईद के दिन मिलन समारोह का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव नन्हे खान और नगर अध्यक्ष सोनम राईन ने भी इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि झारखंडियों के दिलों में हेमंत सोरेन बसते हैं. आज उनके ना होने के वजह से हमारे दिलों में अपार दुख है. हम सब उनके जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं. जिस दिन वो बाहर आएंगे हम सब उसी दिन ईद मनाएंगे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-district-level-peace-committee-meeting-dc-gave-necessary-instructions/">पलामू

: जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, डीसी ने दिये जरूरी निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही