Search

 
 
 

पलामू : झामुमो का न्याय मार्च, मोदी सरकार पर साजिश रचने का आरोप

 
Medininagar: झामुमो पलामू द्वारा निगम के वार्ड 35, चैनपुर बाजार में न्याय मार्च निकाला गया. झामुमो द्वारा, झामुमो पलामू अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में भी न्याय मार्च निकाला जा रहा है. इसकी अध्यक्षता रंजीत जयसवाल व संचालन युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने किया. मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा मौजूद थे. राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन जी के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई के विरोध में न्याय मार्च निकाला जा रहा है. आम जनता को झामुमो घर घर जाकर जागरूक कर रही है और उन्हें अवगत कराया जा रहा है कि कैसे एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया. लोकतंत्र खतरे में है, विपक्ष को झूठा मुकदमा में फंसाने का काम किया जा रहा है. भानु प्रताप शाही जैसे लोग जिन्होंने 200 करोड़ का दवा घोटाला किया है, आज भाजपा के उपाध्यक्ष हैं. मौके पर बिरेंद्र पासवान, नवीन सिन्हा, शाहबाज खान, छोटू त्रिपाठी, ललन चौधरी, संजू देवी, राजिया नियाजी, बबलू चौधरी, मुकेश चौधरी, अरविंद कुमार, देवानंद भारद्वाज, सचिव नन्हे खान, शीला कुजूर, प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, मंजू तिर्की, तर्शिला खलखो, उर्मिला कुजूर, एस्थर मिंज सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-EC">https://lagatar.in/ec-will-only-decide-the-date-of-elections-ed-will-conduct-the-elections-supriyo/">EC

तो केवल इलेक्शन की डेट तय करेगी, चुनाव तो ED कराएगा- सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही