Search

 
 
 

पलामू :  कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन 26 जुलाई को

 
Medininagar:  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कार्यसमिति सदस्यों की बैठक शुक्रवार को रेड़मा स्थित जिला कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र व संचालन महासचिव दिनेश गुप्ता ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से 26 जुलाई को प्रत्येक वर्ष की तरह कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से इस समारोह का सामूहिक आयोजन नहीं हो पाया था, लेकिन अब परिस्थितियों में सुधार हो चुका है. उन्होंने बताया कि इस साल यह कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से आयोजित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-young-man-falls-off-motorcycle-dies-while-being-taken-to-hospital/">पलामू

: मोटरसाइकिल से गिरा युवक, अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत बैठक में कार्यक्रम आयोजन के लिए समिति गठित की गयी. श्री मिश्रा ने बताया कि शहीद युगांबर दीक्षित के नाम पर कचहरी चौक का नामकरण कुछ तकनीकी कारणों से रुका हुआ है, लेकिन इस पर कार्यवाही चल रही है और जल्द ही चौक का नामकरण हो जाएगा. उन्होंने परिषद के कार्यालय तथा सीएसडी कैंटीन के एक्सटेंशन काउंटर चालू करवाने के लिए परिषद द्वारा की जा रही पहल के बारे में भी जानकारी दी.बैठक में परिषद के संरक्षक शिवजी सिंह, उपाध्यक्ष गिरवर प्रजापति, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, समन्वय अधिकारी रमन श्रीवास्तव, समता प्रसाद शर्मा, शंभूनाथ सिंह, अशोक कुमार मेहता, कमल नयन तिवारी, जनार्दन सिंह, अशोक कुमार द्विवेदी, हरिहर तिवारी आदि उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही