Search

 
 
 

पलामू : अपहृत डॉक्टर बरामद, तीन संदिग्ध हिरासत में

 
Medininagar : पलामू जिले के हुसैनाबाद से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है. डॉक्टर से पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. पूछताछ के दौरान डॉक्टर ने कई खुलासे किए हैं, जिसके बाद अपहरण की एक नई कहानी सामने आई है. सोमवार को एसपी रिष्मा रमेशन पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव से सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक डॉ. रहमान का अपहरण उस वक्त कर लिया था, जब वह अपने क्लीनिक में बैठे थे. हालांकि, अपहरण के बाद फिरौती की मांग नहीं की गई थी. घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने रोड को भी जाम किया था. पुलिस ने पूरे मामले में हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. पुलिस डॉक्टर की तलाश में कई इलाके में सर्च अभियान चला रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था, इसके बाद डॉक्टर को मुक्त करवाया जा सका है. पलामू पुलिस की स्पेशल टीम अपहरण के कारणों का पता लगाने में जुटी है. डॉक्टर से पुलिस टीम कई बिंदु पर पूछताछ कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर रहमान से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ाया जा रहा है. जिस वक्त डॉक्टर रहमान का अपहरण हुआ था वह अपने क्लीनिक में बैठे हुए थे. इसी दौरान तीन अपराधी पहुंचे थे और हथियार के बल पर उनका अपहरण कर लिया था. घटना के बाद से डॉक्टर का मोबाइल बंद था. पुलिस तकनीकी समेत कई बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champai-cabinets-decisions-200-units-of-free-electricity-to-tana-bhagat-families-increased-dress-allowance-of-state-employees-gifts-to-students/">चंपाई

कैबिनेट के फैसलेः टाना भगत परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली, राज्यकर्मियों का बढ़ा पोशाक भत्ता, छात्रों को गिफ्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही