Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : 23 मार्च को किसान महापंचायत, किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन

Hussainabad (Palamu) :  किसान ब्रिगेड के तत्वाधान में 23 मार्च को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है. महापंचायत में हुसैनाबाद विधानसभा समेत पूरे पलामू के किसानों की विभिन्न समस्यायों पर चर्चा होगी. इसकी जानकारी किसान ब्रिगेड के संरक्षक कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी. उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से अभी भी किसान, युवा और महिला वर्ग आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित है. और वे शोषित महसूस कर रहे हैं. इन्हीं समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और इसके समाधान के लिए किसान ब्रिगेड जपला अनुमंडल के कर्पूरी मैदान में महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें:ध्वनि">https://lagatar.in/hc-strict-on-noise-pollution-ban-on-loudspeaker-after-10-pm-instructions-to-ranchi-dc-ssp-and-municipal-commissioner/">ध्वनि

प्रदूषण पर HC सख्त, रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर लगाएं रोक, रांची डीसी,SSP और नगर आयुक्त को निर्देश

किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान

कर्नल संजय कुमार सिंह ने कहा कि महापंचायत के माध्यम से हाल के सर्वे ऑनलाइन में हुए भूमि गड़बड़ी का मामला, बिजली विभाग की मनमानी, सिंचाई की व्यवस्था, बालू की किल्लत, बेरोजगारी की समस्या जैसे मुद्दों को प्रमुखता से सरकार के सामने रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि किसान ब्रिगेड द्वारा पूर्व में दिए गए धरना का नतीजा है कि राज्य सरकार द्वारा भूमि संबंधी धारा सतासी का कोर्ट डाल्टनगंज से जपला शिफ्ट हो गया, नीलगाय द्वारा फसल क्षति पूर्ति की राशि में बढ़ोतरी हुई है, बहुत सारे फैक्ट्री में मृत मजदूर के परिवारों को मुआवजा मिला तथा किसानों को सुखाड़ का मुआवजा इत्यादि शामिल है. हम सभी महात्मा गांधी, भगत सिंह, जगदेव प्रसाद, लोहिया जी के विचारधारा पर चलते हुए सत्याग्रह के माध्यम से सरकार को हुसैनाबाद विधानसभा सहित पूरे पलामू पलामू के किसानों को विभिन्न समस्याओं को हल करवाने के लिए बाध्य करेंगे. उन्होंने हुसैनाबाद प्रखंड के मजदूर, किसान और नौजवानों से दिनांक 23 मार्च को हुसैनाबाद अनुमंडल के कर्पूरी मैदान में पहुंचकर इस महा पंचायत को सफल बनाने का आग्रह किया. मौके पर किसान ब्रिगेड अनुमंडलीय अध्यक्ष पूर्व मुखिया लालधन ठाकुर ,सचिव पूर्व सैनिक सुधीर कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राजीव रंजन सिंह उर्फ डबल सिंह, क्षेत्रीय किसान अजय सिंह, सत्यनारायण यादव, गणेश राम, अमित कुमार सिंह, शिव प्रसाद मेहता, सुभाष कुमार और विशाल सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bees-encampment-on-banyan-tree-students-and-other-people-upset/">घाटशिला

: वटवृक्ष पर मधुमक्खियों का डेरा, छात्र व अन्य लोग परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही