Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : मोबाइल टावर कंपनियों से होगी लेबर सेस की वसूली

Advertisement
Advertisement
मोबाइल टावर कंपनियों की 01 करोड़ 42 लाख 45 हजार रु बकाया है उपकर राशि पलामू में कुल 407 मोबाइल टावर का कराया गया है निर्माण  Medininagar : पलामू जिलान्तर्गत मोबाइल टावर निर्माण करने वाले रिलाइंस जियो इंफ्राटेल, एटीसी, सुमित डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड, रिलायंस इन्फोकॉम, भारती इंफ्राटेल एवं इंडस कंपनी द्वारा कुल जिले में 407 मोबाईल टावर का निर्माण किया गया है. मोबाइल टावर निर्माण की सूचना इन कंपनियों द्वारा श्रम विभाग को नहीं दी गई. साथ ही मोबाइल टावर का निर्माण की लागत का कुल 01 प्रतिशत राशि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम 1996 के अन्तर्गत विभाग के खाते में जमा की जानी चाहिए थी. इसकी सूचना स्थानीय श्रम कार्यालय को दी जानी चाहिए थी. परंतु न तो इन कंपनियों ने मोबाइल टावर के निर्माण की सूचना और ना ही उपकर की राशि जमा करने की सूचना कार्यालय को दी. इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, पलामू ने सभी मोबाइल कंपनियों को नोटिस जारी किया था. परंतु किसी भी कंपनी ने उपकर राशि विभाग के खाते में जमा की. जिस कारण सभी कंपनियों पर निर्माण लागत का 1% राशि विभाग के खाते में जमा करने का आदेश जारी किया गया है. पलामू जिला में कुल 407 मोबाइल टावर का उपकर राशि इस प्रकार है
  • रिलाइंस जियो इंफराटेल - सोलह लाख अस्सी हजार रुपये
  • भारती एयरटेल लि. - अठाईस लाख रुपये
  • इंडस टावर लि. - सोलह लाख दस हजार रुपये
  • एटीसी टेलीकॉम कॉरपरेशन प्रा. लि. - एकतीस लाख पचासी हजार रुपये
  • सुमित डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. - बारह लाख साठ हजार रुपये
  • रिलायंस इन्फोकॉम - सैतीस लाख दस हजार रुपये
कुल 1 करोड़ 42 लाख 45 हजार रुपये कंपनियों को एक माह के अन्दर जमा करना है. ऐसा नहीं करने पर निलामवाद दायर कर पैसे की वसूली की जाएगी. पलामू श्रम अधीक्षक एतवारी महतो ने बताया कि जिला में कोई भी निर्माण कार्य किया जाता है तो निर्माण लागत का 1% राशि विभाग के खाते में जमा कर इसकी सूचना श्रम विभाग को दी जानी चाहिए. ऐसा नहीं करने पर 2% ब्याज के साथ वसूली की कार्रवाई की जा सकती है. इसे भी पढ़ें : वॉर्नर-मार्श">https://lagatar.in/warner-marsh-stormed-zampa-trapped-in-spin-pakistan-lost-by-62-runs/">वॉर्नर-मार्श

ने तूफान में उड़ाया, जाम्पा ने फिरकी में फंसाया, पाकिस्तान 62 रनों से हारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही