Search

 
 
 

पलामू के मजदूर ने आंध्र प्रदेश में लगाई फांसी

 
Medininagar: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के एक मजदूर ने आंध्र प्रदेश में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. मजदूर का नाम उपेन्द्र भूईयां (35 वर्ष) है. वह डगरा गांव का निवासी था. वह स्थानीय दलाल के माध्यम से आंध्र प्रदेश में एमजी रोड वी कोटा गांव नाकापली स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सरिया सेटरिंग का काम करने गया था. उसके साथ, उसका छोटा भाई भी वहीं काम करने गया था. बताया जा रहा है कि रविवार को उसने जमकर शराब पी. उसके बाद करीब 11 बजे रात तक मोबाइल से वह अपनी पत्नी से बात करता रहा. बातचीत के दौरान उसने अपनी पत्नी को बताया था कि यह उसकी आखिरी बातचीत है और वह आज की रात आत्महत्या कर लेगा. इसके बाद उसका छोटा भाई जब उसे सोने के लिए कहने आया तो उपेन्द्र ने उसे भी कहा कि आज की रात वह आत्महत्या कर लेगा. लेकिन पत्नी और भाई दोनों ने उसकी बात को शराब के नशे में बोली गयी बात समझी. इसके बाद वह सोने चला गया था. फिर रात में किसी वक्त वह उठा, पास के बगीचे में गया और अपने गमछे से पेड़ की टहनी में फांसी लगाकर झूल गया. सुबह लोगों ने उसकी लाश देखी और पुलिस को सूचना दी. आंध्र प्रदेश पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसकी मौत की खबर से घर में मातम छाया है.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-seven-new-trained-dogs-included-in-jharkhand-police/">रांची

: झारखंड पुलिस में शामिल किए गए सात नए प्रशिक्षित श्वान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही