Search

 
 
 

पलामू : स्व. अनिल चौरसिया फुटबॉल टूर्नामेंट 5 जनवरी से

 
Medininagar : स्वर्गीय अनिल चौरसिया की याद में पलामू जिला दिनकर स्पॉटिंग क्लब के तत्वावधान में लोकेया राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभांरभ पांच जनवरी को होगा. 5 से 11 जनवरी तक चलने वाले टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे. टूर्नामेंट में पलामू भंडरिया के अलावा बिहार एलेवेन, छत्तीसगढ़, बक्सर, सोनभद्र, कोलकाता व मुगलसराय की टीमें भाग लेंगी. तैयारियों को लेकर चैनपुर प्रखंड के लोकेया गांव के खेल मैदान में बैठक हुई. विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया इस मैदान में निरंतर जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय फुटबॉल मैच का आयोजन कराते थे. उनकी विरासत को बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष इस मैदान में राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन पांच जनवरी को बिहार एलेवेन व छत्तीसगढ़, छह जनवरी को भंडारिया व बक्सर, सात जनवरी को पलामू व सोनभद्र की टीमों के बीच मैच होगा. इसके बाद आठ जनवरी को कोलकाता व मुगलसराय की टीम के बीच मुकाबला होगा. चारों टीम में से विजेता दो टीमें 9 व 10 जनवरी को सेमीफाइनल खेलेंगी. 11 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा. आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज भुईयां, विश्रामपुर के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता आदि भाग लेंगे. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/minister-dr-irfan-ansari-met-congress-national-president-mallikarjun-kharge-in-delhi/">कांग्रेस

के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मिले मंत्री डॉ इरफान अंसारी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही