Search

 
 
 

पलामू : आरटीई के तहत एडमिशन लेने के लिए पोर्टल की शुरूआत

 
निजी स्कूलों में आरटीई के तहत एडमिशन के लिए अब छात्र खुद कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन palamu : जिले के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निशुल्क एडमिशन के लिये जिला शिक्षा विभाग की ओर से rtepalamu.in नामक पोर्टल की शुरूआत की गयी है. उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को इसकी शुरूआत की. इस मौके पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद, सहायक समाहर्ता रवि कुमार मौजूद रहे. इसके बाद समाहरणालय के सभागार में पोर्टल को कैसे संचालित करना है, विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें निजी स्कूलों से आए प्रतिनिधियों, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, बीआरपी, सीआरपी समेत कई लोगों ने भाग लिया. कार्यशाला में पोर्टल के माध्यम से बच्चों का एडमिशन कैसे लेना है, पोर्टल पर स्कूल की ओर से क्या-क्या किया जाना है, टेक्निकली पोर्टल को कैसे हैंडल करना है जैसे मुद्दों की जानकारी दी गयी. बता दें कि आरटीई के तहत कमजोर एवं वंचित वर्ग के परिवारों के बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखने का प्रावधान है. इसी को पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए उपायुक्त ने पिछली बैठकों में संबंधितों को निर्देशित किया था. इसे भी पढ़ें-विकसित">https://lagatar.in/give-suggestions-to-pm-modi-to-make-developed-india-it-will-be-implemented-bd-ram/">विकसित

भारत बनाने के लिए पीएम मोदी को दें सुझाव, होगा अमल : बीडी राम

आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों को निजी स्कूलों में एडमिशन होगा आसान : डीसी

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि इस पोर्टल के जरिये आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों का पारदर्शी तरीके से निजी स्कूलों में एडमिशन लेना होगा आसान हो जायेगा. साथ ही बच्चे खुद भी अपने स्तर से पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के अस्तित्व में आ जाने से स्कूलों से संपर्क करने के बजाय, अब अभिभावक ऑनलाइन सीटों की उपलब्धता की जांच कर आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/bjp-should-demand-account-of-20-crore-jobs-from-pm-modi-sunny-shukla/">पीएम

मोदी से 20 करोड़ नौकरियों का हिसाब मांगे भाजपाई : सन्नी शुक्ला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही