Search

 
 
 

पलामू: साहित्यिक संस्था मौसम व झारखंड पत्रकार संगठन ने किया शोक सभा का आयोजन

 
Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद में साहित्यिक संस्था मौसम व झारखंड पत्रकार संगठन की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार परमानंद चौधरी, मनिका के वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर पांडेय और उड़ीसा में ट्रेनों की टक्कर में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. संस्था मौसम के अध्यक्ष विनोद सागर ने कहा कि पत्रकार परमानंद चौधरी एक सफल पत्रकार के अलावे एक सफल सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. वे सामाजिक संस्था मानस के अध्यक्ष थे. जिसके बैनर तले वे हर सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. 3 जून को उनका निधन हो गया जिससे पत्रकारों में काफी शोक है. उन्होंने कहा कि हर तीन साल में उनकी पुण्यतिथि के मौके पर परमानंद चौधरी स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. जिसमे पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम, सांसद प्रतिनिधि श्रवण कुमार, निवर्तमान वार्ड पार्षद राजेन्द्र पाल, लक्ष्मी प्रसाद सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया.

ये रहे मौजूद

शोकसभा के कार्यक्रम में मनोज कुमार प्रजापति, झारखंड पत्रकार संगठन के महासचिव अरविंद सिंह, संगठन सचिव शैख मुजाहिद हुसैनाबादी, सदस्य बिरजू मेहता, सदस्य अमृत कांस्यकार, मनीष कुमार कश्यप उर्फ गुड्डन, प्रदीप कुमार कांस्यकार, शैलेश कुमार, विनय कुमार सिंह, अनुराग कुमार, पवन कुमार सिंह, संतन यादव, हिमांशु कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nitara-foundation-planted-saplings-in-khairbani-on-world-environment-day/">जमशेदपुर

: विश्व पर्यावरण दिवस पर नितारा फाउंडेशन ने खैरबनी में किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही