Search

 
 
 

पलामू : संत मरियम स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, पीएम मोदी ने बच्चों को दिए टिप्स

 

बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को महत्व दें और उन्हें प्रोत्साहित करें : अविनाश देव

Medininagar : संत मरियम आवासीय विद्यालय परिसर में 29 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. जिसमें विद्यालय में अध्यनरत 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव के साथ-साथ शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे. बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर साल परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसकी शुरुआत 2018 से हर साल की जा रही है. परीक्षा पे चर्चा का सातवां संस्करण 29 जनवरी को आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम भारत मंडपम आईटीपीओ प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया गया. इस वार्षिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ छात्रों को ही नहीं, बल्कि शिक्षकों और शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों को भी परीक्षा की तैयारी की चुनौतियों से निपटने की सलाह दी. उनकी ओर से आए प्रश्नों के उत्तर भी दिए. इस कार्यक्रम के संदर्भ में संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की काबिलियत को समाज को समझना चाहिए और एक ऐसा वातावरण बनाना है, जिसमें बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को महत्व दे और उन्हें प्रोत्साहित करें. कार्यक्रम को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक कुमार आदर्श ने कहा कि हर बच्चों में अपनी अलग-अलग प्रतिभा होती है. ऐसे में एक बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से नहीं करनी चाहिए. उन बच्चों को अपने ही प्रतिभा के कार्यान्वयन के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-teachers-murdered-in-the-school-itself-due-to-a-love-triangle-the-accused-teacher-also-committed-suicide/">गोड्डा

: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में स्कूल में ही दो टीचर की हत्या, आरोपी शिक्षक ने भी किया सुसाइड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही