Search

 
 
 

पलामू : पिंटू प्रेमी का लिखा होली गीत गायेंगे स्थानीय विजय बवाली

 
Vishrampur, Palamu:  बिहार के प्रसिद्ध भोजपुरी राइटर पिंटू प्रेमी का लिखा हुआ होली गीत जीजा जी के पिचकारी... स्थानीय जानेमाने भोजपुरी गायक विजय बवाली गायेंगे. राइटर पिंटू प्रेमी सोमवार को विश्रामपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे. पिंटू प्रेमी मूलतः रोहतास जिले के लोहरा डीह गांव के रहने वाले है. उन्होंने बताया कि अबतक वे 15 सौ से भी ज्यादा भोजपुरी गाना लिख चुके हैं. इसमें जाई के ससुरवा भोजपुरी गायक गोलू राजा, पियवा पतरका गायक अंकुश राजा व अखियां के काजल गायक गुंजन सिंह द्वारा रिकॉर्ड सहित कई गाना हिट भी हो चुका है. पिंटू प्रेमी ने कहा कि अभी एक होली गीत जीजा जी के पिचकारी... लिखे हैं, जिसे विश्रामपुर के जानेमाने भोजपुरी गायक विजय बवाली गायेंगे. इसकी तैयरी चल रही है. बहुत जल्द रिलीज होगा. मौके पर भाजपा नेता रामप्रवेश मेहता सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bjp-will-protest-against-jharkhand-government-on-march-4/">लातेहार

: भाजपा चार मार्च को करेगी झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही