Search

 
 
 

पलामूः भगवान परशुराम मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, शिव पुराण महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान शुक्रवार को काशी से पधारे संत विमल दास जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ. 11 विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, पूजन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए.
 

Medininagar : पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित रेडमा मथुराबाड़ी में नवनिर्मित भगवान श्री परशुराम मंदिर में शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा हुई. राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव की ओर से आयोजित प्राण प्रतिष्ठा सह शिव पुराण महायज्ञ में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह शिव पुराण महायज्ञ का शुभारंभ 2 फरवरी को हुआ था. प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान शुक्रवार को काशी से पधारे संत विमल दास जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ.

 

11 विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, पूजन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए. सुबह से ही मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार, शंखध्वनि व हवन की सुगंध से वातावरण सुवासित हो उठा. श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम का दर्शन-पूजन कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. दोपहर बाद करीब 3 बजे से वृंदावन से पधारीं कथा वाचिका देवी कृष्णा प्रिया जी ने शिव पुराण का वाचन किया. 


अनुष्ठान में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के संरक्षक अर्जुन पांडेय उर्फ गुरु पांडेय, पूर्व मेयर अरुणा शंकर,पूर्व पार्षद नीरा देवी, विकास दुबे, रविंद्र नाथ तिवारी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. मौके पर राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला, संस्थापक सदस्य अमित तिवारी, अजय तिवारी, मुकेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, अरविंद पांडे, संजीत पांडे, आशुतोष तिवारी, यजमान कमलेश शुक्ला, सुनील तिवारी, अमित शुक्ला, अप्पू तिवारी, शशि तिवारी, बसंत तिवारी, अनिमेष शुक्ला, रंजीत तिवारी, अंकित पांडेय, मीडिया प्रभारी नीतेश तिवारी, हर्ष पांडे, चंचल तिवारी, आशुतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही