Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu: पलामू जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र के केरकी कलां गांव में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गई. जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय नागेंद्र कुमार और 18 साल की सोनम कुमारी के बीच सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. लड़की के परिजनों ने उसकी शादी दूसरे जगह तय कर दी थी. लड़की इस शादी से खुश नहीं थी. युवती की शादी की जानकारी मिलने पर प्रेमी काम छोड़कर गांव लौटा आया था. सोमवार की देर रात  लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंची. जहां दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं इस घटना को लेकर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-baby-elephants-health-deteriorated-due-to-heat-in-lal-dam-forest-of-bengal/">चाकुलिया

: बंगाल के लाल बांध जंगल में गर्मी से शिशु हाथी की तबीयत बिगड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही