Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, दोनों की मौत

Palamu : पलामू के उंटारी रोड थाना उंटारी और करकटा रेलवे स्टेशन के बीच में स्थित पोल संख्या 331/34 के निकट एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी. दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे, मगर परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे. जिससे दोनों परेशान थे. मृत युवक कांडी थाना क्षेत्र के रामबांध निवासी ललन बैठा का 22 वर्षीय पुत्र नंदलाल बैठा था. वहीं युवती उंटारी थाना क्षेत्र के गटीअरवा गांव निवासी राकेश बैठा की 20 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी उर्फ लक्खी थी. इसे भी पढ़ें : जातिगत">https://lagatar.in/get-caste-census-done-give-reservation-on-the-basis-of-numbers-ramesh-rao-pilot/">जातिगत

जनगणना कराएं, संख्या के आधार पर दें आरक्षण : रमेश राव पायलट
जानकारी के अनुसार मृत युवक और उसके बड़े भाई के बीच शादी को लेकर मामूली विवाद हुई थी, जिसके बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान देने की बात कहकर घर से निकल गया था. नंदलाल के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी लग चुकी थी, लेकिन वह शादी करने को को तैयार नहीं था. वही खुशबू के साथ ही शादी की बात पर अड़ा था. जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े रिश्ते में दूर के भाई-बहन लगते थे. इसलिए परिजन इस रिश्ते को नकार रहे थे. युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन सुबह के 10 बजे तक घर पर ही थी. किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई थी. उसने किसी को कुछ बताया भी नहीं था. अचानक खबर आई कि वह ट्रेन से कट गई है. मामले की सूचना मिलने के बाद उंटारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : नागालैंड">https://lagatar.in/bus-carrying-jharkhand-jawans-overturns-in-nagaland-several-injured/">नागालैंड

में झारखंड के जवानों से भरी बस पलटी, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही