Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय, तो प्रेमिका पहुंची थाना, फिर मंदिर में लिए सात फेरे

Medininqgar : प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलते ही प्रेमिका सीधे रामगढ़ थाना पहुंच गई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. कई घंटे तक चली बातचीत और समझौते के बाद आखिरकार युवक शादी के लिए तैयार हो गया. इसके बाद ग्रामीणों की पहल पर दोनों की रामगढ़ स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से शादी करा दी गई.
Advertisement
Advertisement

Medininqgar : प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलते ही प्रेमिका सीधेरामगढ़ थाना पहुंच गई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. कई घंटे तक चली बातचीत औरसमझौते के बाद आखिरकार युवक शादी के लिए तैयार हो गया. इसके बाद ग्रामीणों की पहलपर दोनों की रामगढ़ स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से शादी करा दी गई.

शादी के बाद युवती अपने पति के साथ उसके घर चली गई. पूरा घटनाक्रम शुक्रवार सुबह से शुरूहोकर रात करीब नौ बजे तक चलता रहा. शनिवार को रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह नेमामले की पुष्टि की.

 

आठ वर्षों से चल रहा था प्रेम संबंध

 

जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव के धोबी टोला निवासी अमित सिंह औरकाचन गुरियाही टोला की अंजू कुमारी के बीच पिछले करीब आठ वर्षों से प्रेम संबंध था. इसीबीच अमित की शादी दूसरी जगह तय कर दी गई.

 

इसकी जानकारी मिलते ही अंजू रामगढ़ थाना पहुंच गई और पुलिस से शिकायत कर न्याय कीमांग की. इसके बाद पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को थाने बुलाया और दोनों पक्षों के बीचसमझौता कराने की कोशिश की. शुरू में युवक शादी के लिए तैयार नहीं था, लेकिन काफीसमझाने-बुझाने के बाद उसने सहमति दे दी.

 

ग्रामीणों की पहल पर मंदिर में हुई शादी

 

इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की पहल पर रात करीब आठ बजे रामगढ़ के शिव मंदिर मेंदोनों की शादी करा दी गई. बताया जाता है कि युवती खरवार जाति से है, जबकि युवक चेरोसमुदाय से है. इसी कारण शादी को लेकर दोनों परिवारों में सहमति नहीं बन पा रही थी.

 

हालांकि युवती के अड़े रहने और ग्रामीणों के प्रयास से अंततः दोनों का विवाह संपन्न हो गया. शादी के दौरान युवक की मां मौके से चली गई, जबकि युवती की मां और भाई वहां मौजूद थे. इसअनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही