Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : किसानों की महापंचायत, राहत पैकेज देने की मांग

Hussainabad (Palamu) : गुरुवार को हुसैनाबाद अनुमंडल के कर्पूरी ठाकुर मैदान में किसानों की समस्याओं को लेकर महापंचायत हुई. किसान ब्रिगेड के संयोजक कर्नल डॉ. संजय कुमार सिंह की अगुवाई में हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा के किसानों की समस्याओं को लेकर महापंचायत हुई और किसानों ने इसके माध्यम से ताकत दिखाई. हजारों किसानों ने इस महापंचायत के माध्यम से सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया और कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक किसानों के नेता कर्नल डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-transport-minister-nitin-gadkari-laid-the-foundation-stone-of-the-first-double-decker-elevated-corridor/">जमशेदपुर

: परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का किया शिलान्यास

किसानों की समस्याओं से सरकार उदासीन- कर्नल संजय सिंह

इस मौके पर किसान ब्रिगेड के संरक्षक कर्नल डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि देश के अन्नदाता कहे जाने वाले किसान आज फटेहाल, तंगहाली और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. सरकार के उदासीनता यह दर्शाता है कि हुसैनाबाद हरिहरगंज के किसानों का सरकार सुधि नहीं ले रही है. सरकार के द्वारा घोषित सुखाड़ राहत योजना किसानों तक नहीं पहुंचा है. अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. किसानों से भूमि ऑनलाइन करने के नाम पर मोटी रकम वसूला जा रहा है और सरकार चुप है. यहां के किसान अनावृष्टि के कारण फसल का लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. यहां के जनप्रतिनिधि किसानों का वोट लेकर अपने एवं परिवार तक सीमित रह जाते हैं. अब समय आ गया है किसान अपना हक और अधिकार को पहचाने और आने वाले चुनाव में ऐसे जनप्रतिनिधि को सबक सिखाते हुए अपना हक और हुकूकत की लड़ाई को तेज करें. यहां के किसानों का ऑनलाइन म्युटेशन के नाम पर आपस में किसानों को लड़ाया जा रहा है और संत्री से लेकर मंत्री तक म्युटेशन के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-itki-tuberculosis-sanatorium-amendment-bill-passed-amid-uproar/">झारखंड

विधानसभाः हंगामे के बीच इटकी टुब्रोक्लोसिस सेनेटोरियम संशोधन विधेयक पास

राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

महाधरना की समाप्ति के बाद अनुमंडल पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. इस महापंचायत में औरंगाबाद ओबरा के पूर्व विधायक सोम प्रकाश जाधव, पूर्व मुखिया लाल धन ठाकुर, सच्चिदानंद सिंह, भूटान जाधव गणेश राम, रामजन्म ठाकुर, राजकुमार बैठा, खड़गपुर का मुखिया सत्येंद्र मेहता, कुलहीया पंचायत मुखिया सत्येंद्र भुईयां, चंपा देवी, देवपति, देवी शीला, मनोरमा देवी, सिम्पला ठाकुर, सोना देवी, सहित हजारों मजदूर, किसान, पुरुष महिलाएं व नवजवान शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही