Search

 
 
 

पलामू :  गोलीबारी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu) :   सदर थाना  पुलिस ने ग्राम बखारी में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मंगलवार को प्रेसवार्ता में सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बखारी स्थित क्रशर मालिक शहर के बारालोट निवाशी सीताराम तिवारी के द्वारा कुछ  विवाद को लेकर फायरिंग की गयी थी. फायरिंग की घटना में ग्राम बखारी निवाशी संतोष शाव और उसकी पत्नी अन्जती देवी गम्भीर रूप से घायल हो गए थे. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-movement-against-language-dispute-started-from-march-4-surya-singh-besra/">दुमका

: 4 मार्च से भाषा विवाद के खिलाफ आंदोलन की शुरूआत- सूर्य सिंह बेसरा घायल संतोष शाव ने घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी और अज्ञात लोगों के विरुद्ध सदर थाने में मामला दर्ज कराया था. इस घटना के बाद सदर थाने की पुलिस मुख्य आरोपी सीताराम तिवारी और अज्ञात 30- 40 लोगों की खोजबीन में जुट गयी. इस कांड के सभी मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर सीताराम तिवारी को शहर के बारा लोटा से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही