Search

 
 
 

पलामू : चनोखर को हराकर मलवारिया ने जीता खिताब

 
उंटारी के मुरमा कलां में स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन Palamu :  जिले के उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के मुरमा कलां में मंगलवार को स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मुकाबला चनोखर व मलवारिया टीम के बीच हुआ. जिसमें टॉस जीतकर मलवारिया की टीम ने फील्डिंग का निर्णय लिया. चनोखर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सोलह ओवर में 146 रन बनाई. जवाबी पारी खेलने उतरी मलवारिया की टीम ने बारह ओवर में ही दो विकेट खोकर 147 रन बना कर खिताब पर कब्जा कर लिया. इससे पूर्व टूर्नामेंट का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि झारखंड विकास पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा प्रत्याशी विकास दूबे ने बल्लेबाजी कर किया. साथ ही खिलाड़ियों को बधाई देते हेतु उनका उत्साहवर्धन किया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-checking-of-tickets-at-railway-stations-5-lakh-94-thousand-rupees-were-recovered/">पलामू

: रेलवे स्टेशनों पर टिकटों की जांच, 5 लाख 94 हजार वसूले गये

युवा खेल में बना सकते है अपना करियर : विकास दूबे

मौके पर मुख्य अतिथि विकास दूबे ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. खेल से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है. इसलिए खेल को हमेशा आपसी एकता व भाईचारे के साथ खेलनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि युवा खेल में भी अपना करियर बना सकते हैं. उन्होंने आयोजन कमेटी को टूर्नामेंट का सफल आयोजन करने की सराहना की. साथ ही विजेता व उपविजेता टीम के बीच ट्रॉफी का वितरण किया. मौके पर सेवानिवृत डीएसपी नरेंद्र, महेंद्रनाथ दूबे, प्रमुख प्रतिनिधि अरूण कुमार, जयप्रकाश कुमार, अमित कुमार, दयाशंकर विश्वकर्मा, प्रणव कुमार, साकेत कुमार, विजय राम सहित कमेटी के सदस्य व काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girl-who-ran-away-from-home-found-lover-arrested/">धनबाद

: घर से भागी युवती बरामद, प्रेमी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही