Search

पलामू: मामा ने भगिनी से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Palamu: मामला जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र का है. मामा द्वारा रिश्ते में अपनी भगिनी से चाकू के बल पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला छत्तरपुर की रहने वाली है. वह पति और दो बच्चों के साथ रहती थी. पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि बिहार के डुमरिया निवासी बिसरी साव पीड़िता के घर पहुंच कर नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन बोलेरो में उठाकर दिल्ली नोएडा सेक्टर 2 में किराया पर रख रहा था. इस दौरान कई बार दुष्कर्म किया. पति और परिजनों ने तलाश शुरु की तो उन्हें दिल्ली में होने का पता चला. परिजनों ने किसी तरह महिला को वहां से निकाला और थाने मे मामला दर्ज कराया. महिला ने अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें-पलामू:">https://lagatar.in/palamu-under-construction-road-departments-negligence-incomplete-people-awaiting-compensation/17396/">पलामू:

निर्माणाधीन सड़क विभाग की लापरवाही से अधूरा, लोगों को मुआवजे का इंतजार

न्याय का इंतजार

इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने कहा कि मामला दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस जुट गई है. पीड़िता के पति ने बताया कि बहुत खोजबीन करने के बाद पत्नी का पता नहीं चला तो तुरंत छतरपुर थाना में पत्नी की गुमशुदगी को लेकर सनहा दर्ज कराया था. बाद में उसे अपने एक रिश्तेदार से खबर मिली कि पत्नी को बिसोरी साव  नोएडा में रखे हुए है. फोन से बात करने पर बिसरी ने इंकार कर दिया. तब हमलोग वहां गये और पत्नी को बरामद कर छत्तरपुर लाये. इसे भी पढ़ें-पलामूः">https://lagatar.in/palamu-27-arrested-for-illegal-poppy-cultivation/17536/">पलामूः

अवैध पोस्ते की खेती के आरोप में 27 गिरफ्तार

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//