Search

 
 
 

पलामू : ममता भुइया ने चलाया जनसंपर्क अभियान, घटक दलों ने भी झोंकी ताकत

 
Palamu: महागठबंझ की संयुक्त उम्मीदवार राजद की ममता भुइया ने पाटन प्रखंड के कई गांवों का सघन दौरा किया. जनसंपर्क कर लालटेन छाप में वोट देने की अपील की. इस दौरान लोगों को उत्साह देखते ही बन रहा था. दौरे के क्रम में राजद नेता विजय राम भी ममता भुइया के साथ मौजूद रहे. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने पाटन प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर महागठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइया को पलामू संसदीय क्षेत्र से जिताने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है. गठबंधन की प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ता पदाधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पलामू से इस बार ममता भुइया जीतेगी. मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, लव मेहता, दीपक सिंह, दीनदयाल सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रणजीत सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहमतुल्ला अंसारी, मुश्ताक अहमद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल धनवनत चौधरी, पूर्व प्रखंड प्रखंड प्रमुख नंददेव मांझी समेत कई लोग मौजूद थे इसे भी पढ़ें-मुख्य">https://lagatar.in/chief-electoral-officer-inspected-polling-stations-in-bundu-gave-instructions/">मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बुंडू में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिया निर्देश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-06-at-20.26.50_4a3350a2-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही