Search

 
 
 

पलामूः नगर निकाय चुनाव में डिप्टी मेयर पद पर मनोज सिंह ने पेश की दावेदारी

नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने डिप्टी मेयर पद पर दावेदारी पेश की है. इसके लिए वे शहर के वार्ड संख्या 21 या 23 से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ेंगे.उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी स्थिति स्पष्ट की.
 

Medininagar : मेदिनीनगर निगम चुनाव में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने डिप्टी मेयर पद पर दावेदारी पेश की है. इसके लिए वे शहर के वार्ड संख्या 21 या 23 से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ेंगे.उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी स्थिति स्पष्ट की. कहा कि उनकी इच्छा मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में सीधे जनता के बीच जाने की थी. लेकिन आरक्षण की नई व्यवस्था के बाद अब वह डिप्टी मेयर पद पर अपनी किस्मत आजमाएंगे.

 

मनोज सिंह ने कहा कि विगत वर्षों में जनता से मिले अपार स्नेह व समर्थन ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया है. वे राजनीति में शुचिता, नैतिकता और सिद्धांतों के पक्षधर रहे हैं. केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से अपनी पत्नी या परिवार की किसी महिला सदस्य को ‘डमी कैंडिडेट’ बनाकर जनता पर निर्णय थोपना उन्हें स्वीकार्य नहीं है.

 

उन्होंने पूर्व के जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया कि कुछ खास क्षेत्रों तक ही विकास सीमित रखा गया, जबकि शहर के कई हिस्सों की उपेक्षा होती रही. उन्होंने कहा कि निगम में नए क्षेत्रों को जोड़े जाने के बावजूद अब तक समुचित विकास नहीं हो सका है, यहां तक कि कई इलाकों में आज भी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है.


मनोज सिंह ने बताया कि इस बार डिप्टी मेयर का चुनाव अप्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत पार्षदों के माध्यम से होगा. जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने इस पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिथिलेश सिंह, पंकज सिंह, राजू खान, रामलाल सोनी, नवीन तिवारी, बीरबहादुर सिंह, राकेश सिंह, डब्लू खान, राजू सोनी, सोनु सिंह, उत्तम सिंह,  मुकेश सिंह, प्रवीन तिवारी, गोपाल मिश्रा, अभय कुमार,  राकेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही