Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः वार्ड 23 से मनोज सिंह निर्विरोध, डिप्टी मेयर पद पर दावेदारी मजबूत

वार्ड संख्या 23 से मनोज सिंह निर्विरोध वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए हैं. मैदान में उनके खिलाफ किसी भी प्रत्याशी के नहीं रहने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ है.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 23 से मनोज सिंह निर्विरोध वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए हैं. मैदान में उनके खिलाफ किसी भी प्रत्याशी के नहीं रहने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ है. मनोज सिंह पहले मेयर पद के दावेदार थे, लेकिन सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद उन्होंने डिप्टी मेयर पद पर ध्यान केंद्रित किया. इसके लिए वह वार्ड 23 से चुनाव मैदान में उतरे.

 

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मनोज सिंह ने वार्ड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे. उनके निर्विरोध निर्वाचन को नगर निगम चुनाव में आगे की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. क्षेत्र के असगर आलम, प्रदीप कुमार अकेला, कोमल कुमार अंकू, मिथिलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, सोनू सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, विवेक सिंह, संतोष तिवारी सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही