Search

 
 
 

पलामू : ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति का पैर कटा, MMCH रेफर

 
Hussainabad (Palamu) :  जपला-हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बक्शी हाई स्कूल के समीप बीती रात ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति का पैर कट गया. युवक की पहचान नगरउटारी रोड थाना के छतरपुर गांव निवासी अशोक कुमार [34 वर्षीय) के रूप में हुई है. घायल युवक को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं सूचना पाकर युवक के परिजन पहुंचे और उसे 108 एम्बुलेंस से मेदिनीनगर ले गये. इधर रेल पुलिस जपला और हुसैनाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही