Search

 
 
 

पलामूः सांसद सहित कई नेता डीसी से मिले, संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

सांसद वीडी राम सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने डीसी समीरा एस से मिलकर संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की. पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने अति संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ की तैनाती की मांग की है.
 

Medininagar : मेदिनीनगर निगम चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सांसद वीडी राम सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने डीसी समीरा एस से मिलकर संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की. पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने अति संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ की तैनाती की मांग की है.


वहीं, मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने भी पलामू के डीसी व एसपी से केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. केएन त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि चिह्नित बूथों पर गलत तरीके से मतदान कराए जाने की आशंका है. स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती अनिवार्य है. साथ ही प्रत्येक बूथ पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, पुलिस का फ्लैग मार्च कराने व उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है.

 

मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने डीसी से मिलकर कहा कि चुनाव प्रक्रिया को भयमुक्त बनाने के लिए विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती होनी चाहिए. ताकि मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. मौके पर पलामू से भाजपा सांसद वीडी राम, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक शशि भूषण मेहता, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे.

 

जिन बूथों को अति संवेदनशील बताया गया है, उनमें उ.म. विद्यालय पोखराहा पूर्व, उ.म. विद्यालय बहलोलवा (उत्तर व दक्षिण भाग), रा.नव. प्रा. विद्यालय कचरवा टोला,  उ.म. विद्यालय निमिया, जनता शिवरात्रि मध्य विद्यालय,  राजकीयकृत मध्य विद्यालय बारालोटा, उ.म. विद्यालय हरिजन टोला बारालोटा व राकम विद्यालय कुम्हार टोली सखुवनटांड़ शामिल हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही