Search

 
 
 

पलामू : माओवादी समर्थक गिरफ्तार, वोट बहिष्कार का पोस्टर जब्त

 
Palamu : पुलिस ने एक माओवादी समर्थक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र में माओवादियों ने वोट बहिष्कार से संबंधित पोस्टर और बैनर बनवाया है. उसकी डिलीवरी की जानी है. इसकी सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया. इस क्रम में माओवादी समर्थक पंकज प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पंकज प्रजापति पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र के बनाही कर रहने वाला है. पंकज प्रजापति के पास से पुलिस ने वोट बहिष्कार से संबंधित सात पोस्टर जब्त किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार पंकज प्रजापति ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि माओवादियों के क्रांतिकारी जोन कमेटी की ओर से वोट बहिष्कार से संबंधित पोस्टर तैयार करवाया गया है. यह पोस्टर माओवादियों के टॉप कमांडर बिहार के औरंगाबाद जिला के माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव के राजेंद्र सिंह के यहां भेजना था. पंकज प्रजापति ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले पांच वर्षों से मोआवादियों के लिए बैनर-पोस्टर तैयार रहा है और इसकी खेप सप्लाई करता है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-widow-women-are-not-getting-the-benefits-of-government-schemes/">पलामू

: विधवा महिला को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही