Search

 
 
 

पलामू : कारोबारी हत्याकांड के विरोध में बाजार बंद, जांच के लिए एसआईटी गठित

 
Medininagar : कारोबारी शुभम कुमार हत्याकांड मामले में पलामू पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है. जबकि हत्याकांड के विरोध स्थानीय कारोबारियों ने छतरपुर और हरिहरगंज बाजार को बंद करवा दिया है. वहीं नेशनल हाइवे-98 को जाम कर दिया. दरअसल पलामू के छतरपुर में चीनी के थोक कारोबारी शुभम गुप्ता पर बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. गोली लगने के बाद जख्मी शुभम गुप्ता को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बाद में डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.गुरुवार की देर रात मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया. जानकारी के अनुसार शुभम के शरीर में चार गोलियों के निशान मिले है. घटना के बाद नाराज कारोबारियों ने छत्तरपुर और हरिहरगंज बाजार को बंद करवा दिया है. कारोबारी हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

छतरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व एसआईटी गठित

शुभम हत्याकांड मामले में छतरपुर एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. सीट में हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं. शुभम हत्याकांड के मामले में पलामू पुलिस बिहार समेत कई इलाकों में छापेमारी कर रही है. सीसीटीवी एवं टेक्निकल सेल की मदद से अपराधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है. फिलहाल हत्याकांड के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है. पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि एसआईटी का गठन किया गया है, मामले में छानबीन की जा रही है. कई इलाकों में छापेमारी जारी है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/regarding-questioning-of-cm-ed-wrote-a-letter-to-the-chief-secretary-and-dgp-to-maintain-law-and-order/">सीएम

से पूछताछ के दौरान न बिगड़े विधि-व्यवस्था, ईडी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही