Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : नकाबपोश अपराधियों ने मौलाना को गोली मारने की कोशिश की

Palamu :  जिले में नकाबपोश अपराधियों ने एक मौलाना को गोली मारने की कोशिश की. अपराधियों ने मौलाना को निशाना बनाकर पिस्टल ताना था, लेकिन फायरिंग नहीं हो पायी. इसके बाद मौके पाकर अपराधी वहां से फरार हो गये. यह घटना जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के झारिवा का है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित मौलाना लाल मोहम्मद चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर के रहने वाले हैं.

नमाज पढ़कर घर लौटने के बाद मौलाना को गोली मारने की कोशिश

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मौलाना लाल मोहम्मद शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कुदागा छोटी मस्जिद में नमाज पढ़ाने गये थे. नमाज पढ़ाने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहे थे, इसी क्रम में चैनपुर थाना क्षेत्र के झरिवा सरकारी स्कूल के पास नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने मौलाना के बाइक को ओवरटेक किया. इसके बाद नकाबपोश अपराधियों ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल से गोली नहीं चली. इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गये.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही