Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : सीएचसी में प्रसूति केंद्र की शुरूआत, महिलाओं को अब होगी सहूलियत

Mohammadganj, Palamu : नवनिर्मित सीएचसी भवन में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने प्रसूति केंद्र का उद्घाटन किया. इस मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दीपक सिन्हा, मोहम्मदगंज के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार, सीएचओ समेत कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र की प्रसूति महिलाओं को अब प्रसव के लिए कहीं दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने उपाधीक्षक डॉ. दीपक सिन्हा को निर्देश दिया की मोहम्मदगंज में प्रसव कराने वाली दक्ष एएनएम की प्रतिनियुक्ति करें. साथ ही गांव से अस्पताल लाने और प्रसव के बाद घर तक उन्हें छोड़ने के लिए प्रखंड के चार पहिया वाहनों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें: पलामू">https://lagatar.in/palamu-oath-administered-to-maintain-the-dignity-of-democracy/">पलामू

: लोकतंत्र की गरिमा बनाये रखने के लिए दिलाई गई शपथ

स्वास्थ्य और शिक्षा प्राथमिकता में शामिल- कमलेश सिंह

विधायक ने कहा कि अनुमंडल के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में शामिल है. एक-एक कर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के उपाधीक्षक दीपक सिन्हा ने मोहम्मदगंज प्रखंड में 24 ममता वाहन के लिए विभिन्न पंचायतों से चार पहिया वाहन का पंजीकरण कराने का आग्रह वाहन मालिकों से किया. जिससे गांव की महिलाओं को समय पर अस्पताल लाया जा सके. मौके पर बीडीओ प्रभाकर ओझा, विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, मन्नान खान, बीस सूत्री अध्यक्ष जियाउद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि उदय सिंह, एनसीपी के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, उदय मेहता,रविन्द्र सिंह,युवा अध्यक्ष संजय ठाकुर, राम बालक साहू ,पंकज सिंह, मिथुन सिंह,रं जीत शर्मा, परीखा चौहान, सतेंद्र चौहान, रामचंद्र मिश्रा, पप्पू सिंह, चंदन सिंह, के अलावा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: PLFI">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gops-close-10-lakh-prize-sub-zonal-commander-tilakeshwar-gop-arrested/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी 10 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही