Search

 
 
 

पलामू : कदाचार मुक्त रही गणित की परीक्षा, पाटन में 14 रहे अनुपस्थित

 
Patan, Palamu: पाटन के 4 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा हुई. गणित की परीक्षा में कुल 2312 अभ्यर्थी में 14 अनुपस्थित रहे. कुल 2298 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय में 427 उपस्थित रहे, प्लस 2 उच्च विद्यालय किशनपुर में कुल परीक्षार्थी 552 में 547 उपस्थित, 5 अनुपस्थिति रहे, मध्य विद्यालय पाटन में कुल परीक्षार्थी 347 में 341 उपस्थित रहे, 6 अनुपस्थित रहे. बीएस इंटर कॉलेज कुंवर बांध में कुल 986 में 983 उपस्थित रहे जबकि 3 अनुपस्थित रहे. वहीं पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय में केंद्र अधीक्षक के रूप में संतोष कुमार, दंडाधिकारी नीतीश कुमार, मध्य विद्यालय पाटन में केंद्र अधीक्षक पंकज कुमार, दंडाधिकारी हरिश्चंद्र कुमार, किशनपुर उच्च विद्यालय में केंद्र अधीक्षक अनिता कुमारी, दंडाधिकारी अब्दुल समद, बीएस इंटर कॉलेज कुंवर बांध में केंद्र अधीक्षक प्रमोद कुमार ठाकुर जबकि दंडाधिकारी के रूप में सुनील कुमार मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-court-news-including-life-imprisonment-to-two-friends-accused-of-raping-a-mino/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 2 दोस्तों को उम्रकैद की सजा समेत कोर्ट की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही