Search

 
 
 

पलामूः दो पालियों में हुई मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, 302 परीक्षार्थी अनुपस्थित

जिले में दोनों परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में आयोजित की गईं, जिसमें सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई. दोनों पलियों की परीक्षा में 302 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
 

Medininagar : पलामू जिले में सोमवार को मैट्रिक व इंटर की बोर्ड (जैक) परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. जिले में दोनों परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में आयोजित की गईं, जिसमें सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई. दोनों पलियों की परीक्षा में 302 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. 

 

प्रथम पाली में हो रही मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में कुल 70 केंद्र बनाए गए हैं. सोमवार को संस्कृत विषय की परीक्षा ली गई, जिसमें कुल 24101 में से 23939 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 162 अनुपस्थित रहे.


वहीं, दूसरी पाली में हो रही इंटर की परीक्षा के लिए जिले में कुल 39 केंद्र बनाए गए है. सोमवार को इंटर आर्ट्स के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई. जिसमें कुल 7714 में से 7574 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 140 अनुपस्थित रहे. परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई. प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही