Search

 
 
 

पलामूः मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी का घोषणा पत्र जारी, किए 10 बड़े वादे

नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि उनका लक्ष्य मेदिनीनगर को सुरक्षित, स्वच्छ व व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है. पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
 

Medininagar : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने अपना संकल्प घोषणा पत्र जारी किया है. उन्होंने कहा कि उनका विजन 5 साल, 10 निश्चय पर आधारित है. इसके तहत  शहर की बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा.


घोषणा पत्र जारी करते हुए नम्रता त्रिपाठी ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी कैमरों का व्यापक विस्तार किया जाएगा. लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए मोबाइल एप विकसित किया जाएगा, जिससे लोग सीधे नगर निगम से जुड़ सकें और तत्काल मदद प्राप्त कर सकें.

 

उन्होंने शुद्ध पेयजल आपूर्ति को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए वैज्ञानिक वाटर सप्लाई मास्टर प्लान लागू करने का वादा किया. सिवरेज-ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त कर जलजमाव की समस्या से मुक्ति दिलाने की भी बात कही. घोषणा पत्र में चौधराना बाजार शुल्क में सुधार, खासमहल जमीन को फ्री होल्ड करने, नए क्षेत्रों को दोहरे टैक्स से राहत दिलाने व "पहले सुविधा, फिर टैक्स” सिद्धांत लागू करने का वादा किया गया है.

 

स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण और प्रोसेसिंग प्लांट विकसित करने की योजना भी शामिल है. इसके अलावा 1000 नए वेंडर जोन विकसित कर स्ट्रीट वेंडरों को संगठित व सुरक्षित व्यापारिक स्थल उपलब्ध कराने का वादा किया गया है.

 

नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि उनका लक्ष्य मेदिनीनगर को सुरक्षित, स्वच्छ व व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है. पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. मौके पर राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला कुमारी, कैसर जावेद, दीनानाथ तिवारी, शत्रुघ्न कुमार शत्रु समेत अन्य उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही