Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः मेदिनीनगर को विरासत नहीं विकास चाहिए- अरुणा शंकर

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोला है.कहा कि मैंने अपने कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा 'सेवा समर्पण' पुस्तिका के माध्यम से जनता को सौंपा है.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोला है.कहा कि मैंने अपने कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा 'सेवा समर्पण' पुस्तिका के माध्यम से जनता को सौंपा है. पूर्व के जनप्रतिनिधियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पूर्व में एक परिवार 52 वर्षों तक निकाय की सत्ता में रहा है. वहीं, जो व्यक्ति पांच वर्षों तक विधायक के साथ मंत्री रहे अगर हिम्मत है तो वे अपने कार्यकाल का हिसाब जनता के समक्ष रखें.


उन्होंने मंगलवार को बैरिया क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कड़े तेवर में वंशवाद व विरासत की राजनीति पर प्रहार किया. कहा कि मेदिनीनगर की जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. वंशवाद और विरासत की राजनीति करने वालों को शहर के विकास से कोई मतलब नहीं है. इन दोनों प्रत्याशियों का एकमात्र उद्देश्य शहर की सत्ता को हथिया कर अपना और अपने परिवार का घर भरना है. मेदिनीनगर को विरासत नहीं विकास की जरूरत है. उन्होंने चुनाव में लोगों से समर्थन मांगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही