Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : DC की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Palamu : पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने जिला समन्वय समिति की बैठक की. जिसमे केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की डीसी ने समीक्षा की. साथ ही अधिकारियों को अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. डीसी को शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बच्चों का बैंक खाता खोलने में कई बैंक रुचि नहीं ले रहे हैं. इसपर डीसी ने ऐसे सभी बैंकों पर FIR दर्ज करवाने की बात कही. इसे भी पढ़ें: कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-honorarium-of-teachers-increased-before-holi/">कोडरमा:

होली से पहले शिक्षकों के मानदेय में हुई वृद्धि
बैठक में डीसी ने बीडीओ को उनके क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया.  डीसी ने डीएसओ को फर्जी राशन कार्डधारियों को चिन्हित करते हुए उन पर कार्रवाई करने की बात कही. साथ ही जिला समाज कल्याण,पंचायती राज,आपूर्ति विभाग,लघु सिचाई, चिकित्सा, कल्याण, मत्स्य, पशुपालन, जेएसएलस और पेयजल विभाग समेत अन्य विभाग की समीक्षा कर योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने की बात कही. मौके पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद,अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, बीडीओ, सीओ, शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंप्रखंड">https://lagatar.in/government-should-give-jobs-by-making-block-level-planning-policy-salkhan/">प्रखंड

स्तरीय नियोजन नीति बना कर नौकरी दे सरकार : सालखन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही