Medininagar: पाटन में राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ पलामू जिला इकाई पाटन प्रखंड कमेटी के गठन के लिए मंगलवार को बैठक हुई. यह बैठक किशुनपुर चनेया बजार के पास मनोज सिंह जी के घर पर हुई. इसकी अध्यक्षता एवं संचालन कामेश सिंह ने किया. राजा मेदिनी राय के जयकरा के साथ बैठक शुरू की गई. बैठक में अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बिरहोरी सचिव प्रवीण कुमार सिंह, मेराल सचिव मनोज सिंह, उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह मंझवली, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह किसैनी, उप कोषाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह मंझवली, कार्यकारणी सदस्य शंकर सिंह मझावली, गिरिवर सिंह व राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो ने कमेटी की रूपरेखा पर चर्चा किया. बैठक में भरदुल कुमार सिंह संगठन के एकता एवं शिक्षा पर विशेष बल दिया. पाटन प्रखंड कमेटी ने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के द्वारा पलामू किला जीर्णोद्धार कराने के सार्थक कदम पर विशेष आभार व्यक्त किया. बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी हृदया सिंह, राष्ट्रीय मार्गदर्शक भरदुल कुमार सिंह, पलामू जिला अध्यक्ष उपाध्या सिंह, अवधेश सिंह (मेराल), संजय सिंह, अभिषेक सिंह, मालिकचन्द्र सिंह, शैलेश कुमार सिंह, गुडु सिंह, पप्पू सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, मनोज सिंह, गिरिवर सिंह तथा अन्य चेरो समाज लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – ">https://lagatar.in/rahul-gandhi-entered-the-electoral-fray-in-delhi-offered-prayers-at-valmiki-temple-visited-dalit-colony/">
राहुल गांधी दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरे, वाल्मीकि मंदिर में पूजा की, दलित बस्ती गये हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
राहुल गांधी दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरे, वाल्मीकि मंदिर में पूजा की, दलित बस्ती गये हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
Leave a Comment