Search

 
 
 

पलामू : बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक, पदाधिकारियों के गैर मौजूदगी से नाराजगी

 
Patan, Palamu:  पाटन प्रखंड के सभागार में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्यों की मासिक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीससूत्री अध्यक्ष पाटन रामानंद पांडे ने जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा ने किया. बैठक में कई मामले आए. 20 सूत्री के द्वारा बताया गया कि पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि में चिकित्सक नहीं रहते हैं जिससे लोगों को परेशानी होती है. चिकित्सक उपलब्ध कराने की मांग की गई. वहीं पाटन चौक से लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय तक अतिक्रमण है. उसे हटाने की मांग की गई. पाटन के अंचल अमीन रफिक के द्वारा अनियमता का मामला प्रकाश में आया. वहीं गगतूवा में गैर मजरूआ जमीन को लोगों के द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है, जिसे मुक्त कराने की मांग उठी. वही जन वितरण में अनियमता सुनने को मिलता है, जिसे ठीक करने की बात कही गई. वहीं अबुआ आवास में भौतिक सत्यापन कर सही लाभुकों को आवास का लाभ देने की बात कही गई है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-detained-in-theft-case-family-members-created-ruckus-outside-the-police-station/">जमशेदपुर

: चोरी के मामले में दो हिरासत में, परिजनों ने थाना के बाहर किया हंगामा

गैरहाजिर पदाधिकारियों से पूछा जायेगा स्पष्टीकरण

बैठक में कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद नहीं थे जिस पर नाराजगी व्यक्त की गयी. सूत्री अध्यक्ष रामानंद पांडे ने इस पर फटकार लगायी. इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कि वैसे पदाधिकारी जो बैठक में भाग नहीं लेते हैं, उनसे स्ष्टीकरण पूछा जायेगा. वहीं इस बाबत पलामू उपायुक्त को एक प्रति प्रेषित किया जाएगा. मौके पर बीस सूत्र अध्यक्ष रामानंद पांडे, बीडीओ अमित कुमार झा, अंचलाधिकारी लाल बाबू, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सखीचंन दास पाटन, 15 बीस सूत्री आयोग समन्वयक चित्रांगन कुमार, आवास कोऑर्डिनेटर शिवम कुमार जायसवाल, पाटन सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, बीपीओ मनरेगा निर्मल कांत ठाकुर, बीपीआरओ अहमद अंसारी, प्रधान सहायक मिर्तुन जय सिंह, पशुपालन अधिकारी कृषि पदाधिकारी संतोष मेहता, शमशेर आलम, मनोज सिंह, कमेश पांडे, सतीश उपाध्याय, कमलेश मेहता समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/petrol-incident-again-in-dumka-lover-burns-girlfriend-and-her-mother-condition-critical/">दुमका

में फिर पेट्रोल कांड: प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां को जलाया, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही