Search

 
 
 

पलामू: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर बैठक

 
Palamu : पलामू जिला के पांकी में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को सफल रूप से क्रियान्वित करने के लिए नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. इसमें सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर व बीएलओ को पुनरीक्षण कार्यक्रम में उनके दायित्व के बारे में अवगत कराया गया. इस दौरान सभी को प्री रिवीजन एक्टिविटी, रिवीजन एक्टिविटी, डोर टू डोर सत्यापन, बीएलओ एप से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को आयोग के निर्देशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सभी कामों को समय से पूरा करने पर बल दिया. इसे भी पढ़ें: सहकारिता">https://lagatar.in/mithali-sharma-assistant-registrar-of-cooperative-department-arrested-for-taking-10000-bribe/">सहकारिता

विभाग की सहायक निबंधक मिताली शर्मा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही