Search

 
 
 

पलामू : सभी प्रखंडों में 23 जून को लगेगा मेगा केसीसी कैम्प

 
Medininagar :  पलामू  के सभी प्रखंडों में 23 जून को मेगा केसीसी कैम्प  का आयोजन किया जायेगा. जिले में किसानों को शत-प्रतिशत केसीसी का लाभ से दिलाने और  23 जून को आयोजित होने वाले प्रखंड स्तरीय केसीसी मेगा शिविर में आम लोगों से अधिकाधिक फॉर्म जनरेट करवाने और तत्पश्चात संबंधित फॉर्म की स्वीकृति कराने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को विभिन्न बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. जिसमें उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज,कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुकरण तिर्की भी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-resolution-of-regular-yoga-for-the-good-life/">पलामू

 :  अच्छे जीवन के लिए नियमित योग का लिया संकल्प बैठक में उपायुक्त रंजन ने एक-एक कर सभी बैंक प्रतिनिधियों से उनके यहां लंबित केसीसी फॉर्म की जानकारी ली. साथ ही किस बैंक से कितने फॉर्म रिजेक्ट किए गए हैं इस आंकड़े से भी अवगत हुए.इस दौरान उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों से बिना वजह फॉर्म रिजेक्ट न करने की बात कही. साथ ही केसीसी ऋण फॉर्म के स्वीकृति में तेज़ी लाने की बात कही. उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में कम से कम 2000 से 2500 लाभुकों की ऋण की स्वीकृति सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने इस कैम्प के सफल आयोजन के लिये सभी बीडीओ, सीओ और प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, एटीएम,बीटीएम को आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए लक्ष्य के अनुरूप केसीसी फॉर्म की स्वीकृति कराने में अपना योगदान देने की बात कही.   [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही