Medininagar : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव में बीते दिनों एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. घटना के बाद से पीड़िता मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गाजिबिहरा गांव में अपने ननिहाल में रह रही है. शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के निर्देश पर आयोग की सदस्य ममता कुमारी पीड़िता से मिलने उसके ननिहाल पहुंची. पीड़िता से मिलकर ममता ने उसे हरसंभव मदद का भरोसा दिया और आरोपी को सजा दिलाने में सहयोग करने की बात कही. इससे पहल डीसी ए. दोड्डे और एसपी चंदन सिन्हा पीड़िता के परिजनों से मिल चुके हैं.
: पत्नी और दूधमुंही बच्ची की हत्या! 10 दिन बाद मिला कंकाल [wpse_comments_template]
दुष्कर्म की शिकार महिला से भी मिली महिला आयोग की सदस्य
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में 2 बच्चों की मां से हुए दुष्कर्म मामले की जानकारी ली. इसके बाद पीड़िता के घर जाकर उससे मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया. इस दौरान डीसी ए. दोड्डे, एसपी चंदन सिन्हा , एसडीएम राजेश साह, एसडीपीओ सुरजीत कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार भी मौजूद रहे. दोनों पीड़िता से मिलने के बाद मेदिनीनगर शहर के परिसदन भवन में ममता कुमारी ने प्रेसवार्ता की. कहा कि पीड़िता और उसके परिजनों को न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन की तरफ से पीड़िता और उसके परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी. ऐसे कुकृत्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-murder-of-wife-and-milkmaid-skeleton-found-after-10-days/">पलामू: पत्नी और दूधमुंही बच्ची की हत्या! 10 दिन बाद मिला कंकाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment