Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : महुडंड पंचायत के कई स्‍कूलों में 10 द‍िनों से मध्‍यान भोजन बंद

Laxmi Prasad Singh Palamu : हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती महुडंड पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहबंधा समेत कई स्‍कूलों में पिछले 28 जनवरी से चावल के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद है. इसे लेकर उक्त गांव के वार्ड सदस्य सफिना बीबी ने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल राम से जानकारी ली गई. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड से चावल नहीं दिया जा रहा है. चावल उपलब्ध होने पर विद्यालय में मध्याह्न भोजन शुरू कर दिया जाएगा. मालूम हो कि सरकारी विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना महत्वकांक्षी योजना के तहत आता है. इस योजना से सरकारी विद्यालय में नामांकित छात्र व छात्राओं को दोपहर का भोजन म‍िलता है. इस योजना को लेकर सरकार व शिक्षा विभाग के आला अधिकार‍ियों का सख्त निर्देश है कि किसी भी हाल में मध्याह्न भोजन योजना विद्यालय में बंद न हो. परंतु प्रखंड स्तर के अधिकार‍ियों के उदासीन रवैये और मनमानी के कारण हुसैनाबाद प्रखंड के महुडंड पंचायत अंतर्गत आने वाले लगभग आधा दर्जन प्राथमिक व मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना बंद है. मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहबंधा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नासोजमालपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सलैयाटीकर, जीतामाटी आदि विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद रहने की जानकारी उक्त गांव के ग्रामीणों ने दी है. मालूम हो कि उक्त गांव व पंचायत जंगल व पहाड़ों की तलहटी में बसा हुआ है. उक्त विद्यालय से प्रखंड मुख्यालय की दूरी 30 किमी है. बता दें क‍ि महुडंड पंचायत के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक व मध्य विद्यालय में एक भी सरकारी शिक्षक नही हैं, केवल सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) के भरोसे विद्यालय का संचालन होता है. उक्त सभी विद्यालय के बच्चे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से कोसों दूर हैं. संबंधित गांव के ग्रामीणों ने पलामू डीसी से अव‍िलंब विद्यालय में बंद मध्याह्न भोजन योजना को शुरू कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dc-inspected-kasturba-gandhi-girls-residential-school-in-panki/">पलामू

: डीसी ने किया पांकी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही