Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : ग्रामीण चिकित्सक सह ठेकेदार पर उग्रवादियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

Advertisement
Advertisement
Medininagar : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरईडीह बाजार में एक ग्रामीण चिकित्सक को निशाना बनाकर गोली चलाई गई. हालांकि गोलीबारी की इस घटना में वह बाल-बाल बच गये. ग्रामीण चिकित्सक का नाम मनोज कुमार है. वह पेशे से ठेकेदार भी है. जानकारी के अनुसार मनोज एक दुकान के पास बैठे थे. इसी दौरान एक बाइक में सवार दो लोग पहुंचे और मनोज को टारगेट कर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी. हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी. बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी टीपीसी उग्रवादियों के द्वारा की गई है. इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमन कुमार मामले की जानकारी लेने के बाद इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं. पुलिस का कहना है कि दो राउंड फायरिंग हुई है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/13-accused-sent-to-jail-in-the-case-of-attack-on-bjp-mlas-vehicle-mla-pushpa-devi-started-crying-while-mentioning-the-incident/">भाजपा

विधायक के वाहन पर हमला मामले में 13 आरोपी भेजे गये जेल, घटना का जिक्र कर रोनी लगी विधायक पुष्पा देवी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही